सतलापुर निवासी कोरोना पॉजिटिव गर्भवती महिला की डाक्टरों ने कराई सफल डिलीवरी 


मंडीदीप - औद्योगिक नगर मंडीदीप के सिविल अस्पताल में शुक्रवार को सतलापुर निवासी कोरोना पॉजिटिव गर्भवती महिला की डाॅक्टरों द्वारा सफल डिलीवरी कराई गई। जिसकी जानकारी देते हुए औबेदुल्लागंज बीएमओ डाॅ अरविंद सिंह चैहान ने बताया कि  महिला की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट 7 सितंबर को आई थी। चुकी महिला का गर्भ का 9वां महीना चल रहा है इस बात को ध्यान में रखते हुए, उन्हें अपने ही घर में अलग कमरे में होम क्वारांटाइन कर दिया गया था। जिसकी मॉनिटरिंग स्वास्थ कर्मी द्वारा प्रतिदिन कि जा रही थी। शुक्रवार सुबह गर्भवती महिला की प्रसव पीड़ा शुरू होते ही उन्हें तत्काल विशेष एंबुलेंस है सिविल अस्पताल मंडीदीप में शिफ्ट किया गया एवं पॉजिटिव मरीज को देखते हुए शासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए विशेष रुप से अलग रूम में लेबर रूम की व्यवस्था की गई। इसके फलस्वरूप महिला द्वारा एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया गया। वर्तमान में जच्चा बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं। इस डिलीवरी हेतु बनाई गई विशेष टीम में डॉ अमृता जीवने, स्टाफ नर्स अनीता रानी, रजनी शिव कुमारी, आया बाई अन्नू एवं रेनू बाई शामिल थी।



Post a Comment

Previous Post Next Post