मंडीदीप - रैपिड एक्शन फोर्स बटालियन में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 22 हो गईं है। जिसकी जानकारी देते हुए ओबेदुल्लागंज ब्लॉक बी एम ओ डॉ अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि सोमवार को 105 जवानों के सैंपल जांच हेतु भोपाल भेजे गए थे। जिसमे से 4 जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, बाकी जवानों की रिपोर्ट नेगेटिव है।
सभी पॉजिटिव आए जवानों को उपचार के लिए भोपाल एम्स में भर्ती किया गया है। 18 मरीजों को पहले ही उपचार के लिए एम्स भोपाल में भर्ती किया जा चुका है। इन सभी को मिलाकर बटालियन में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 22 हो गईं है।
إرسال تعليق